Udit Kumar
Poet · Bihar · India
"If you have someone, you have everyone.
"If you have someone, you have everyone.
My poetry journey didn't start online; it began when my older brother handed me a blank diary. His advice was simple: write down everything that comes to mind. Those early, chaotic pages of random observations slowly found a rhythm and shaped themselves into verse.
Published writing
आजादी
जब आज़ादी का शोर हुआ, तब उठी एक भीषण ज्वाला,
युवाओं की धड़कन में, मिट्टी के कण-कण में।
ना भय था मृत्यु का, ना लालसा रही सुख-सुविधा की,
बस आज़ादी ही आवाज़ बनी, भारतवर्ष की मिट्टी की।
कई वीर शहीद हुए, इस पावन धरती की आज़ादी को,
गुलामी की उस अँधेरी रात में, आज़ादी के दीये जले।
हर गुमनाम शहादत से, देश के गलियारों में आज़ादी के फूल खिले।
नमन है उन शहीदों को, जो आग हुए इस आँधी में,
नमन उन वीरों को, जो शहादत की याद बने आज़ादी में।