दलों की राजनीति
by Miss Shalini 😊
दलों की राजनीति,
राजनीति पर, उठते सवाल।
गर पूछो इनसे क्या किया,
कहते, क्यूं किया सवाल।
बोले न मुख से कुछ भी,
घोषणाओं में करते बात।
जब मत देने की हो बारी,
कहते हम तुम्हारे साथ।
जीतें बातों से दिल,
दिल से फिर किया खिलवाड़।
पद की शपथ ज्यों लेते,
करने लगते, विश्वासघात।
क्या भविष्य है हमारा,
क्या होगा हमारे साथ।
यूं ही पढ़ते रह जाएंगे,
या होगा हमारा उद्धार।।
Published on the Writory Wall.