तुमसे ही मोहब्बत है
by Shivani Gupta
तुम मिले तो लगा,
जैसे अधूरी दुआ पूरी हो गई,
सूनी-सी ज़िंदगी में,
खुशियों की बारिश हो गई।
तेरी मुस्कान में
मेरी हर सुबह बसती है,
तेरे नाम से ही
मेरे दिल की धड़कन हँसती है।
ना चाँद चाहिए,
ना सितारों का कारवाँ,
बस तेरा साथ मिले,
यही है मेरा जहाँ।
अगर कभी दूर भी हो जाओ,
तो याद बनकर रहना,
मेरे हर ख़्वाब,
हर दुआ में बस तुम ही रहना।
मोहब्बत का मतलब
मैंने तुमसे जाना है,
तुम सिर्फ़ एक इंसान नहीं,
मेरे जीने का बहाना हो, मेरा अफ़साना हो।
Published on the Writory Wall.